pranam logo
pranam pranam img1 pranam img2 pranam img3

bullet जनसंख्या नियंत्रण

bulletस्वास्थय सुरक्षा

bulletरोज़गारपरक शिक्षा

bullet पर्यावरण सुरक्षा

environment_img स्वास्थ्य मानव जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है | आज वातावरण मे फैले प्रदुषणो को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है | जल, वायु, ध्वनि, मृदा आदि प्रदुषणो से हमारा वातावरण दुषित है | परिणाम स्वरूप विभिन्न प्रकार के रोग हमे नित्य पकड़ते रहते है, जहाँ वायु प्रदुषण हमे सांस लेने मे समस्या पैदा करता है, मृदा प्रदुषण हमारे खाने मे, ध्वनि प्रदुषण हमारे दिमाग के लिए जहर का काम कर रहा है वही जल प्रदुषण से जल जनित बीमारियाँ बढ रही है | हम व हमारी आने वाली पीढ़ि स्वास्थ्य, ज्ञानवान, विचारशील, ह्ष्ट - पुष्ट व शाक्तिशाली हो | इसके लिए हमे मिलकर वातावरण को स्वच्छ रखना होगा |


इस परिपेक्ष मे वृक्ष बहुत ही महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते है अतः हमें एवं आप को मिलकर


1. लगे वृक्षों की सुरक्षा करना होगा तथा
2. नये वृक्षों को लगाना होगा |


परन्तु आज दुर्देर्शिता की कमी से आम आदमी वृक्षो को केवल काटते या तोडते रहते है नये वृक्ष लगाते नहीं है, उन्हें अपने खेत के आस- पास वृक्ष दुश्मन लगते है, उन्हें लगता है वृक्षो की वजह से उनकी फसले नष्ट हो जायेगी या कम पैदावार होगी | और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए वृक्षो व पौधो को काटते रहते है |

प्रणाम मानव कल्याण संस्था के विशेषज्ञो ने विभिन्न शोधो द्वारा यह साबित किया है की यदि बुध्दिमता से पेड़ो को लगाया जाय तो अच्छे फसलो के साथ - साथ वृक्षो से ढेर सारा पैसा भी कमाया जा सकता है तथा आपके पड़ोसी आपके वृक्षो को कोई नुकसान नहीं पहुचायेंगे |


प्रणाम परिवार लोगो को जागरूक करके, उन्हें वातावरण हितैषी तथा अमीर बनाने के लिए एक अभियान चला रही है -


1. पेड़ लगाइए 35 वर्ष मे 1 लाख कमाइए !


इससे लोगो मे वृक्षो के प्रति सकारात्मक धारणा पैदा हुई है इस योजना के द्वारा न केवल किसानो को उनके उत्त्पादो की अच्छी कीमत मिल जाएगी वरन हर वर्ष लाखो रुपये कमाएगे, लोगो को विश्वास के लिए संस्था, वृक्षो का बीमा कर रही है जिसके द्वारा उनके वृक्षो मे निवेस को सुरक्षा मिलती है |


इस योजना के माध्यम से मात्र 60 डिस्मिल जमीन वाला किसान भी अगले 35 वर्षो मे करोड़पति बन जायेगा |


और कमाल की बात है कि इसके लिए वह न किसी को अपना जमीन देता है न पैसा |


पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई तरह से जनजागरण फैलाने का काम कर रही है |जैसे अपनी मिटिंग और सेमीनारो के माध्यम से, अखवारों के माध्यम से, पत्रिकाओ के माध्यम से तथा प्रणाम परिवार के हजारो कार्यकार्ताओ के माध्यम से लोगो को जागृति करने मे लगी हुई है |


आप भी अगर अपने देश, समाज, अपने लिए, अपने आने वाली पीढ़ीयो के लिए कुछ खास करना चाहते है तो
प्रणाम परिवार मे आपका स्वागत है |

Copyright © 2010-11 , All Rights Reserved.
Site designed & managed by Dial N Search Pvt. Ltd.
DialNsearch