pranam logo
pranam pranam img1 pranam img2 pranam img3

bulletपर्यावरण सुरक्षा

bulletजनसंख्या नियंत्रण

bullet रोज़गारपरक शिक्षा

bulletस्वास्थ्य सुरक्षा

health care मानव के लिए स्वास्थ्य रहना बेहद जरूरी हैं | क्योकि अस्वस्थ व्यकित न ही प्रकृति के विभिन्नताओ का आन्नद ले सकता है और न ही अपने जिम्मेदारियो एवं कर्तव्यों का पालन कर सकता हैं | न ही वह जमीन का आन्नद ले पाता है और न ही उसके आस- पास रहने वाले लोग ही आन्नद ले पाते हैं | अस्वास्थ्य व्यक्ति न ही अपने परिवार व बच्चो का सही ढंग से परवरिस कर पायेगा और न ही अपने देश व समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन कर पायेगा | स्वास्थय ठीक नहीं रहने पर व्यकित को अच्छी वस्तुए एवं विचार भी अच्छे नहीं लगते हैं, वह जिंदगी से निराश हो जाते हैं, उनका जीवन खुद उन्हे ही बोझ लगने लगता हैं, तथा वे पुरे समाज पर भी बोझ बन जाते है, पुरे समाज पर बोझ, मतलब हम सब पर बोझ ! क्या आप ऐसे लोगो का बोझ उठाने के लिए तैयार हैं | अगर नहीं, तो अपने स्वास्थ्य के साथ साथ अन्य लोगो के स्वास्थ के लिए काम करना होगा |


प्रणाम मानव कल्याण समिति समाज को स्वास्थ्य बनाने के लिए कई तरह कि जागरुकता के लिए काम कर रही है | प्रणाम परिवार के विचार से खून दान देने से अच्छा है कि ऐसी व्यव्स्था किया जाय कि लोगो को खून कि जरूरत ही न पड़े ! लोगो मे दवाईयां बाँटने से लाख गुना बेहतर है कि ऐसी व्यवस्था कि जाय कि उनको दवा कि जरूरत ही न पड़े | इसका यह मतलब नहीं है कि वर्तमान बीमार लोगो का ईलाज न किया जाय, वरन यह है कि बीमार लोगो का ईलाज करते हुए यह व्यवस्था की जाय कि भविष्य मे उनको और आने वाली पीढ़ीयो को इसकी जरूरत न पड़े |


Copyright © 2010-11 , All Rights Reserved.
Site designed & managed by Dial N Search Pvt. Ltd.
DialNsearch